बेगुसराय, मार्च 24 -- बीहट। नगर परिषद बीहट के लोग इन दिनों मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं। मच्छरों की रोकथाम के लिए बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बीहट नप प्रशासन से फोगिंग के साथ साथ एंटीलार्वा तथा ब्लीचिंग के छिड़काव की मांग की है। साथ ही, कार्यपालक अधिकारी से सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी शुरू करने की मांग की है। उपमुख्य पार्षद ने बताया कि कार्यपालक अधिकारी कृष्ण स्वरूप ने बहुत जल्द बीहट नप क्षेत्र में फॉगिंग शुरू करने का आश्वासन दिया है। उपमुख्य पार्षद ने बताया कि तीन माह पूर्व ही बीहट नप की बैठक में नवसृजित वार्डों में हाईमास्ट तथा सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। नवसृजित वार्डों में स्ट्रीट लाइट नहीं रहने से रात में अंधेरा पसरा रहता है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.