बेगुसराय, फरवरी 6 -- बीहट। बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बीहट के कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर बंद पड़ी बीहट नगर परिषद क्षेत्र की कुल 10 हाईमास्ट लाइट की मरम्मत करवाने की मांग की है। उपमुख्य पार्षद ने बताया कि एक वर्ष पूर्व बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट की मरम्मत करायी गयी थी लेकिन फिलहाल 10 हाईमास्ट लाइट फिर से खराब हो गयी है। इस वजह से खर्च के बावजूद संबंधित क्षेत्र में अंधेरा रहता है।(नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...