बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- तेघड़ा विधायक के द्वारा वार्ड पार्षदों की मांगों को लेकर सामान्य बोर्ड की बैठक में निर्णय लेने का दिया गया है आश्वासन बीहट, निज संवाददाता। तेघड़ा विधायक के हस्तक्षेप के बाद बेमियादी धरना पर बैठे वार्ड पार्षदों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची तथा सफाई संवेदक के साथ हुए एकरारनामे की प्रति हस्तगत कराने के बाद सोमवार की देर शाम वार्ड पार्षदों ने बेमियादी धरना समाप्त करने की घोषणा की। तीन दिसंबर से 15 सूत्री मांगों को लेकर बीहट नगर परिषद के 17-18 वार्ड पार्षदों के द्वारा बीहट नप कार्यालय परिसर में धरना दिया जा रहा था। सोमवार की सुबह तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने बीहट नप कार्यालय आकर धरना के बाबत कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार, मुख्य पार्षद बबीता देवी तथा उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार से करीब एक घंटे तक बातचीत की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.