बेगुसराय, फरवरी 12 -- बीहट। तमिलनाडु के ईरोड में हुए 70 वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में बिहार बालक टीम की ओर से बेहतर प्रदर्शन करने वाले छोटू कुमार को बेस्ट अपकमिंग प्लेयर अवार्ड से नवाजा गया। बेगूसराय बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विकास कुमार ने बताया कि छोटू के बीहट आने पर जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील कुमार तथा बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने भी सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...