बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बीहट, निज संवाददाता। महात्मा गांधी उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बीहट की छात्रा व बीहट की बेटी मुस्कान का चयन बिहार अंडर-19 सेपक टकरा टीम में हुआ है और वह राजस्थान के जोधपुर में होने वाले राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका सेपक टकरा चैम्पियनशिप में बिहार टीम की ओर से अपने जौहर दिखलायेगी। जिला सेपक टकरा संघ के सचिव विकास कुमार तथा अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने बताया कि बीहट असरहपुर निवासी स्मृतिशेष राज कुमार सिंह तथा बेबी देवी की पुत्री मुस्कान मध्य विद्यालय बीहट में पढ़ाई करने के दौरान ही एथलेटिक्स के जरिये खेल जगत में प्रवेश की। उसके बाद असाधारण फुर्ती, संतुलन और अदम्य जुझारूपन ने उसे सेपक टकरा शरीखे कठिन और तकनीकि खेल में विशिष्ट पहचान दिलाई।अल्प समय में ही अपने अथक मेहनत के बदौलत मुस्कान जिला, राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.