फतेहपुर, फरवरी 10 -- फतेहपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरा निवासी मनोज कुमार पासवान की पत्नी व पीआरडी जवान सविता से पति को हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपये वसूलने के आरोप में घिरे सिपाही मंगला प्रसाद और कुलदीप कुमार को एसपी ने सोमवार देर निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरु कर दी गई है। मामला एक युवक का शव मिलने के प्रकरण से जुड़ा है। आरोप है कि लखनऊ बाईपास चौकी में तैनात सिपाहियों ने साजिश के तहत मनोज कुमार पासवान को हत्या में फंसाने की धमकी दी। मनोज की पत्नी सविता का कहना है कि छह जनवरी की शाम चौकी के एक सिपाही को 20 हजार रुपये दिए गए, इसके बावजूद और रुपये की मांग की जाती रही तथा जेल भेजने की धमकी दी गई। प्रकरण से जुड़े दो ऑडियो और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें कथित तौर पर लेन-द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.