भदोही, जनवरी 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में हरियाली लाने की दिशा में करीब 16 लाख 50 हजार से ज्यादा पौधा रोपित होने को तैयार किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा साढ़े तीन लाख से ज्यादा पौधा रोपित होगा। जबकि जिले में समस्त विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026 में कुल साढ़े 12 लाख से ज्यादा पौधा रोपित होने का लक्ष्य मिला है। जबकि करीब बीस हजार महुआ का पौधा रोपित किया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि पौधा रोपित करने को नर्सरी में तैयार हो रहा है। ठंड में महुआ का पौधा झूलस जाते हैं। ऐसे में पौधों के संरक्षण का पुख्ता इंतजाम किया गया है। इधर दस वर्षों में महुआ के वृक्ष में काफी कमी आया है। महुआ का फल और फुल दोनों लाभकारी होता है। ऐसे में महुआ वृक्ष की संख्या बढ़ाने की दिशा में बीस हजार पौधा तैयार किया जा रहा है। मानसून सत्र में निर्धार...