औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। बिहार सरकार द्वारा बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के गठन के बाद शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में नगर और ग्रामीण क्षेत्र से चयनित सदस्यों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम पाठक को समिति का उपाध्यक्ष, सदस्य के रूप में अवधेश पासवान, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रंजन वर्मा और संजय पासवान को नियुक्त किया गया। मौके पर श्याम पाठक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब, असहाय, निर्धन और लाचार लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है, और हम सभी मिलकर इस कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। पाठक ने बिहार सरकार के प्रति आभार भी व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.