पटना, अक्टूबर 17 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि राजद शासन में 1990 से 2005 तक बिहार में जो गड्ढे हो गए थे, एनडीए की सरकार ने 20 वर्षों में उसे भर दिया है। अब इस समतल भूमि पर बहुमंजिली और आधुनिक इमारतें बनेंगी। विकसित बिहार बनेगा। इसके लिए जरूरत है जनता के एक और आशीर्वाद की। विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को आप मौका दें। गृह मंत्री शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले और बाद में बिहार समृद्ध राज्य रहा है। मगर 15 वर्षों के राजद के जंगलराज ने इसे बीमारू राज्य बना दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले चरण में जंगलराज को खत्म किया। ग्राम पंचायतों और निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.