रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- किच्छा। पुलिस ने बीस लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते रविवार को पुलिस धौराडाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने प्लास्टिक का कट्टा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से बीस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम गुरमुख सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बनकुईयां गोठा सितारगंज बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...