रुद्रपुर, मई 25 -- किच्छा। पुलिस ने बीस ली. कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते शनिवार को लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल पुलिस बल के साथ चुकटी देवरिया में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को गैलन ले जाते हुए देखा। पुलिस को देखकर उस व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने गैलन से 20 ली. कच्ची शराब बरामद की। आरोपी ने अपना नाम गुरमुख सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी जामा मस्जिद के पास लालपुर बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...