गया, फरवरी 8 -- रौशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के इटवां गांव से रविवार को 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। शराब के साथ गिरफ्तार कारोबारी इटवां का रहनेवाला मधुन चौधरी है। उसके पास से पुलिस ने साइकिल भी जब्त की है। रौशनगंज के थानाध्यक्ष अनु राजा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान मधुन चौधरी को एक साइकिल पर 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा बिहरगांई के ढेउरी गांव के रंजीत पासवान को शराब के नशे हंगामा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...