लखीसराय, दिसम्बर 10 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के माणिकपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को बीस लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। युवक का नाम सौरभ कुमार है और वह पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोंघी बरियारपुर गांव के प्रमोद मंडल का पुत्र बताया गया। थानाध्यक्ष रंधीर कुमार की अगुवाई में पुलिस ने गुप्त सूचना पर संपर्क सड़क पर छापेमारी की थी। पुलिस ने शराब के साथ युवक के गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...