कन्नौज, अप्रैल 5 -- तालग्राम, संवाददाता। दहेज में 20 लाख नगदी व एक कार की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को प्रताड़ित कर ससुराल से निकाल दिया। मामले की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के बनियानी गांव निवासी श्वेता उर्फ नीतू पुत्री जयचंद्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी 11 जुलाई 2024 को छिबरामऊ के मोहल्ला इब्राहिमगंज निवासी शुभम उर्फ रीगल पुत्र प्रताप सिंह के साथ हुई थी। दहेज में मांगे गए 21 लाख नगद व करीब पांच लाख का घरेलू सामान भी दहेज में दिया था। बावजूद इसके ससुराली जन दहेज से संतुष्ट नही थे। शादी के कुछ समय बाद अतिरिक्त दहेज में 20 लाख नगद व एक कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.