बहराइच, फरवरी 6 -- बहराइच, संवाददाता। ई रिक्शा से गोंडा निवासनी महिला के बीस लाख कीमत के जेवर गायब होने के मामले में काफी जद्दोजहद के बाद एफआईआर दर्ज हो गई है। हालांकि पुलिस अभी तक ई रिक्शा चालक व उसके सहयोगियों को नही पकड़ सकी है। गोंडा जिले के जानकी नगर निवासनी मिथिलेश कुमारी जायसवाल पत्नी दिलीप जायसवाल का मायका पयागपुर थाने के पिपरा पदारथ गांव में है। उसके भाई पिपरा पदारथ निवासी धर्मेंद्र की पांच फरवरी को शादी है। मिथिलेश मंगलवार दोपहर में गोंडा से पयागपुर रोडवेज बस से पहुंची। वहां से वह एक ई रिक्शा पर सवार हुई। तब ई रिक्शा में अन्य कोई सवारी नही थी। कुछ आगे दो महिलाए व दो पुरूष सवार हुए। कुछ आगे इन सवार लोगों ने एक जगह रिक्शा रोक मिष्ठान्न खरीदा। कुछ आगे यह चारो लोग उतर गए। जब महिला घर पहुंची। तो बैग कटा देख उसे खोला तो देखा कि उसमें ...