पिथौरागढ़, जनवरी 31 -- डीडीहाट। एसएसबी 11वीं वाहिनी की ओर से धारचूला गलाती में महिलाओं के लिए आयोजित बीस दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स का समापन हुआ। इस दौरान कमांडेंट दीवान सिंह कार्की ने महिलाओं को ब्यूटीशियन किट व प्रमाण पत्र दिया। कमांडेंट कार्की ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाना है। कहा महिला सशक्तिकरण व कौशल विकास की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...