पूर्णिया, फरवरी 2 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक में राजा कुमार की संदिग्ध मौत को 20 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इस तरह ना तो मौत के रहस्य से पर्दा उठ सका है और ना ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है। हालांकि भवानीपुर पुलिस का कहना है कि इस चर्चित घटना की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक के परिजनों में गहरा असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का कहना है कि न्याय की आस में वे लगातार पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ज्ञात हो कि भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी अरुण मंडल के पुत्र राजा कुमार का शव उ...