हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- बिवांर, संवाददाता। इंस्टाग्राम से प्रेम-प्रसंग होने के बाद किशोरी प्रेमी संग बीस दिन पूर्व रफूचक्कर हो गई थी। पुलिस ने प्रेमी युगल को आज बांंधुर तिराहे से बरामद किया है। बिवांर थाना के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी से थाना मौदहा के भुलसी गांव के युवक आकाश प्रजापति का इंस्टाग्राम से प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेम हो जाने पर किशोरी की फोन से बातचीत होने लगी। बीस दिन पहले युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की थाना में तहरीर दी थी। गुरुवार की सुबह युवक व किशोरी बाहर जाने के चक्कर में कस्बा बिवांर के बांधुर तिराहा के पास खड़े थे। मुखबिर की सूचना पर एसआई मोहम्मद सुल्तान ने जाकर युवक को दबोच कर किशोरी के साथ थाना ले आए। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने ...