लोहरदगा, अप्रैल 29 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदग़ा कुडू थाना क्षेत्र के मकान्दू गांव निवासी रुस्तम अंसारी का पुत्र मोसद्दीक अंसारी संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया है। लड़के की शादी कुडू थाना क्षेत्र के फुलसुरी पतराटोली में होनी थी। 29 अप्रैल को बारात जाने वाली थी। एक ओर दुल्हन मेहंदी रचाए लड़के का इंतजार कर रही है। दुल्हा लापता है। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के लोग परेशान हैं। किसी अनहोनी की शंका से सहमे हुए हैं। लड़के के पिता रूस्तम अंसारी ने बताया कि 10 अप्रैल को जेसीबी चलाने जाने बोलकर कुडू से बस में बैठकर गुमला गया था। उन्होने बताया कि मुसदिक से उनकी आखरी बात 26 अप्रैल की शाम को हुई थी। उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच आफ है। परेशान परिजनों ने दोस्तों और रिश्तेदारों से पता कर थक हारकर कुडू थाना में लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है।

हिं...