मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली के मद्देनजर उत्पाद विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। बीते 20 दिनों में ड्रोन और श्वान दस्ते की मदद से करीब 10 हजार लीटर देसी शराब जब्त की गई। इसके अलावा दो लाख 15 हजार लीटर से अधिक शराब बनाने में इस्तेमाल जावा व गुड़ मिश्रित पदार्थ नष्ट किया गया। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 20 दिनों में कई जगहों पर कार्रवाई की गई है। अभियान नियमित जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान नदी और दियारा क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। मानवीय और तकनीकी स्रोतों से इन ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद ड्रोन और श्वान दस्ते की मदद से करीब दो दर्जन से अधिक भट्ठियां ध्वस्त की गई। इस दौरान 30 से अधिक धंधेबाज और होम डिलीवरी करने वालों को पकड़कर जेल भेजा गया। उत्...