महाराजगंज, जनवरी 12 -- कटहरी, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल रेंज के बीसोखोर गांव में रविवार को एक साथ तीन अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर राम बचन साहनी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तीनों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। ग्राम सभा बीसोखोर के टोला शंकरपुर में पोखरी के किनारे एक साथ तीन विशाल अजगर ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे समाजसेवी अवशेष श्रीवास्तव फोन कर एक्सपर्ट रामबचन साहनी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे रामबचन साहनी ने तीनों अजगर को बारी-बारी से सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। ग्रामीण किशन निषाद, देवेंद्र पवन, विक्की, राकेश कुमार, बिट्टू, रोहित, विवेक, चंदन, अशोक प्रजापति, अजित, आदित्य, जगन, कन्हई, रामप्रीत आदि ने रेस्क्यू में सहयोग कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.