बांका, दिसम्बर 15 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय बेलहर स्थित झामा मैदान में रविवार को बेलहर क्रिकेट क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लक्षण कुमार साह ने किया। बैठक में 31 दिसंबर से 26 जनवरी तक खेले जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए नई कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार साह, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव और रंजीत प्रसाद साह, सचिव राजकुमार यादव, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार भगत, अंकेक्षक धर्मवीर कुमार, वरीय सदस्य रंजित का चयन किया गया। बैठक में कमिटी के सदस्य के रूप में शुभम कुमार, रवि कुमार, चंदन कुमार, अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, कुंदन कुमार, रंजीत भारती, मुहम्मद मुस्तफा चुने गए। जबकि संरक्षक के रूप में उमा देवी, संतोष भगत, शैलेंद्र कुमार मंटू, मनोज सिंह, सुनील सिंह, मधुप सिंह, सियाराम या...