धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद, विशेष संवाददाता बीसीसीएल के कल्याण भवन, एचआरडी में कार्यस्थल पर महिला यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (पीओएसएच एक्ट) 2013 के प्रावधानों पर बीसीसीएल की आंतरिक समिति (आईसी) के सदस्यों तथा क्षेत्रीय प्रबंधकों (मानव संसाधन) के लिए गुरुवार को कार्यशाला हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में अधिनियम के कानूनी प्रावधानों, भूमिकाओं, दायित्वों तथा आंतरिक समिति द्वारा अनुसरण की जाने वाली जांच-प्रक्रिया के संबंध में जागरूकता और स्पष्ट समझ विकसित करना था। कार्यशाला में 50 अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मौके पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने कहा कि पीओएसएच अधिनियम कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण विधायी प्रावधान है, जिसका अनुपालन कर एक बेहतर और संवेदनशील कार्यसंस्कृति क...