धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, विशेष संवाददाता महिला दिवस के उपलक्ष्य में बीसीसीएल में 7 मार्च से पूरे महीने महिला सक्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। शुरुआत शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम से होगी। इसमें वक्ता के रूप में सेल (दुर्गापुर स्टील प्लांट की ईडी) सुष्मिता राय व्याख्यान देंगी। मौके पर दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष मिली दत्ता भी रहेंगी। कार्यक्रम में लगभग 250 महिलाएं मौजूद रहेंगी। मेडिकल टेक्निशियन, स्टूडेंट, महिला अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण ले रही महिलाएं मौजूद रहेंगी। बीसीसीएल सीएमडी, डीपी एवं निदेशक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.