धनबाद, अप्रैल 5 -- धनबाद, विशेष संवाददाता 2024-25 में बीसीसीएल दो मिलियन टन से कोयला उत्पादन का लक्ष्य चूक गई। 42 मिलियन टन का लक्ष्य था। कंपनी की ओर से 40 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया गया। वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही बीसीसीएल को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 46 मिलियन टन का लक्ष्य दिया गया है। यानी 60 लाख टन (छह मिलियन टन) ज्यादा उत्पादन करना है। मामले पर कंपनी के निदेशक तकनीक (ऑपरेशन) संजय कुमार सिंह ने कहा कि रोडमैप तैयार है और 2025-26 में 46 मिलियन टन कोयला उत्पादन करने में बीसीसीएल सफल होगी। निदेशक तकनीक ने कहा कि ब्लॉक ई को लेकर तैयारी तेज है। इससे 15 मिलियन टन सालाना कोयला उत्पादन संभव है। इस वित्तीय वर्ष में शुरू करने की योजना है। बेनीडीह भूमिगत खदान जल्द शुरू होगी। वहीं सिजुआ और कुसुंडा में एक-एक पैच अवार्ड किया गया है, जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.