धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद, विशेष संवाददाता फरवरी महीने में बीसीसीएल ने 3.5 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया। वहीं डिस्पैच 3.01 मिलियन टन है। फरवरी तक बीसीसीएल का कुल कोयला उत्पादन 36.17 मिलियन टन है। वहीं डिस्पैच 34.71 मिलियन टन है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति में सिर्फ एक माह बचा है। मार्च में नौ मिलियन टन कोयला उत्पादन करने पर ही 45 मिलियन टन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वैसे एक महीने में नौ मिलियन टन उत्पादन संभव नहीं है। ओवरऑल देश के कोयला उत्पादन पर शनिवार को मंत्रालय की ओर से फरवरी तक की जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत का कोयला क्षेत्र फरवरी 2025 तक उत्पादन और प्रेषण दोनों में वृद्धि दर्ज की है। संचयी कोयला उत्पादन 928.95 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 878.55 मिलियन टन की तुलना में 5.73% की वृद्धि दर्शाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.