धनबाद, मार्च 17 -- राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह तथा महामंत्री एके झा ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) को पूंजीपतियों के हवाले कर देने का आरोप लगाया है। दोनों नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण कोल इंडिया की महत्वपूर्ण इकाई बीसीसीएल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार सार्वजनिक उपक्रमों को खत्म करने में जुट गई है। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन केंद्र सरकार की सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण की नीति का विरोध करती है। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड का स्वर्णिम इतिहास रहा है। बीसीसीएल का अपना महत्व है। देशभर में सबसे अधिक कोकिंग कोल बीसीसीएल क्षेत्र में ही पाया जाता है। वर्तमान केंद्र सरकार। एक लाख अस्सी हजार श्रम शक्ति वाली इस कंपनी के निजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.