धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद, विशेष संवाददाता कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल नए साल पर गुरुवार को बीसीसीएल सीएमडी एवं निदेशक मंडल से मिला एवं शुभकामनाएं दीं। सीएमओएआई प्रतिनिधिमंडल ने बीसीसीएल सीएमडी के साथ कंपनी के प्रदर्शन पर चर्चा की। सीएमओएआई की तरफ से सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल को आश्वस्त किया गया कि कोयला अधिकारी कंपनी के प्रदर्शन को बेहतर करने में पूरी जोर लगाएंगे। चालू वित्त वर्ष के अंतिम तीन महीने में बीसीसीएल को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश होगी। सीएमओएआई अध्यक्ष एके सिंह के नेतृत्व में महासचिव निर्झर चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष आलोक डोकानिया, संयुक्त कोषाघ्यक्ष शशांक शेखर, उपाध्यक्ष एके झा एवं वरीय उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह प्रबंधन से मिले। दिसंबर में बीसीसीएल में 3.29 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच 2.824 मिलियन टन है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.