धनबाद, मार्च 24 -- धनबाद बीसीसीएल के पूर्व डीपी पीवीकेआर मल्लिकार्जुन राव मैनेजमेंट ट्रेनी परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। राव के अलावा एसईसीएल के सेवानिवृत्त डिप्टी जीएम (कार्मिक) वाई हर कुमार भी साथ हैं। बताया गया कि सिर्फ 52 दिन का इंटेसिव कोर्स के माध्यम से कार्मिक विभाग में मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए आवेदन करने वालों को मार्गदर्शन देंगे। मालूम हो कि कोल इंडिया ने 434 मैनेजमेंट ट्रेनी की वैकेंसी जारी की है। इनमें कार्मिक विभाग के लिए भी वैकेंसी है। सेवानिवृत्ति के बाद राव अपने गृह शहर विशाखापत्तनम में रह रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.