धनबाद, फरवरी 10 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। खरखरी कॉलोनी में रहने वाले बीसीसीएलकर्मी सह मजदूर नेता राजीव रंजन त्रिवेदी उर्फ बॉबी त्रिवेदी के क्वार्टर में रविवार को देर रात 2 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से रसोई घर में आग लग गई। आग लगने से रसोई घर में रखे फ्रिज, आरओ प्यूरीफायर मशीन, स्टेबलाइजर, माइक्रो ओवन, इंडक्शन चूल्हा सहित घर के राशन आदि सामाग्री जल कर राख हो गया। अचानक आग लगने से परिवार में अफरा-तफरी मच गयी। करीब डेढ़ घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर आस पड़ोस के लोग भी पहुंचे। कर्मी के अनुसार शॉर्ट शर्किट से डेढ़ से दो लाख रुपए का नुकसान हुआ। घटना के समय श्री त्रिवेदी का परिवार बगल के कमरे में सो रहे थे। संयोग अच्छा था कि किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.