नई दिल्ली, मार्च 28 -- आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। कोलकाता और लखनऊ के बीच तय शेड्यूल के मुताबिक 6 अप्रैल (रविवार) को भिड़ंत होनी थी लेकिन अब ये मैच 8 अप्रैल को आयोजित होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। पहले ये मैच दोपहर में होने वाला था लेकिन अब ये शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच कोलकाता में ही होगा जबकि पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि यह मैच गुवाहाटी में कराया जा सकता है। बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा ,'' कोलकाता पुलिस ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) से इस मैच के कार्यक्रम में बदलाव का अनुरोध किया था क्योंकि त्योहार के कारण शहर भर में पुलिस की भारी तैनाती होगी ।'' यह भी पढ़ें- CSK के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.