कटिहार, अप्रैल 25 -- अमदाबाद। प्रखंड क्षेत्र में तेज़ गर्मी का कहर, चिलचिलाती धूप और तापमान में लगातार बढ़ोतरी से लोग पहले ही परेशान हैं। ऊपर से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रहने से प्रखंड क्षेत्र के लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित बिजली कार्यालय में बीसीबी (ब्रेकिंग सर्किट बॉक्स) ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरे प्रखंड क्षेत्र में लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। स्थानीय नगर पंचायत के निवासी नूर मोहम्मद, मनोज शर्मा और अनिल शाह सहित अन्य ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर पंचायत बनने के बावजूद क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिलना तो सपना हो चुका है। बताया कि प्रखंड क्षेत्र में समय-समय पर मेंटेनेंस के नाम पर बिजली काटी जाती है। लेकिन उसके बावजूद तकनीकी खामियां बार-बार सामने आ रही हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.