रामगढ़, जनवरी 13 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बीसीकेयू अरगड्डा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक मंगलवार को रेलीगढ़ा कार्यालय में हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने 4 श्रम कोर्ड को लागू करने का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूर विरोधी एजेंडा को आगे बढ़ा कर 29 श्रम कानून समाप्त कर 4 श्रम कोड मजदूर विरोधी कोड की मंजूरी दी। उक्त श्रम कोड को लागू करने के लिए अध्यादेश जारी कर दिया है। सरकार के इसे लागू करने से वेतन, बोनस, काम के घंटे, पुराने श्रम कानूनों के सुरक्षित अधिकार सभी सामाजिक सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए सभी मजदूरों को एकजुट होकर इसके खिलाफ में आंदोलन करना होगा। बैठक में इसके विरोध में 16 जनवरी को विरोध प्रदर्शन करने और 12 फरवरी को आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। 5 फरवरी को रेलीगढ़ा ब्रांच कमेटी को सम्मेलन करने और सदस्यता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.