चतरा, दिसम्बर 8 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे लीग मैच में सोमवार को बीसीए बी बनाम पिपरवार के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए बी ने 30 ओवर में 8 विकेट खो कर 227 रन बनाया।बीसीए बी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नितेश ने 40 गेंद में 61 रन का योगदान दिया। पिपरवार की ओर से गेंदबाजी करते हुए साजन ने 3 व रवि ने 2 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी पिपरवार की टीम ने 16 ओवर में सभी विकेट खो कर मात्र 87 रन ही बना सकी। बीसीए बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजा ने 5 विकेट लिया। इस तरह से बीसीए बी ने पिपरवार को 140 रन हरा दिया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राजा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष सह आपूर्ति विभाग के सांसद प्रतिनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.