कुशीनगर, फरवरी 25 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा ब्लाक के ग्राम अहिरौली में स्थापित भगवान बुद्ध व भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर तथा सम्राट अशोक मौर्य की प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे व विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानन्द पाण्डेय के द्वारा किया गया। इस दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब 20 वी सदी के एक ऐसे महानायक थे जिन्होंने समाज में समता के लिए, सहअस्तित्व के लिए समान भाव लाने के लिए इस देश के अंदर की विसंगतियों बुराईयों तथा कुरीतियों विरूद्ध आवाज उठाई थी। साथ ही भारत की स्वतंत्रता के पूर्व कई सामाजिक कुरितियों को दूर कर नए विचारों को जन्म दिया। साथ ही समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त करने के साथ उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। बाबा साहेब के जीवन व उनके सा...