पीलीभीत, फरवरी 21 -- बीसलपुर। अग्रवाल सभा हॉल में आयोजित होने जा रही प्रदर्शनी में महिला कामगारों को 22 फरवरी को मौका मिलेगा। प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा हाथ से बनाए गए सामान, हैंडमेड ज्वेलरी, साड़ी, सूट, बच्चों का सामान रहेगा। इसमें स्टॉल सजाए जाएंगे। प्रदर्शनी की आयोजक नेहा अग्रवाल व प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं के हुनर को पहचान मिलेगी। बुटीक ज्वैलरी आदि के स्टाल लगाए जाएंगे। खटीमा, लखनऊ आदि क्षेत्रों से हुररमंद महिलाएं पहुंचेंगी। रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...