पीलीभीत, मई 25 -- बीसलपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा ध्वज के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। ब्लॉक कार्यालय से हाथों में तिरंगा लेकर विभिन्न मार्गों पर निकले। तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख बारह पत्थर चौराहा तक निकाली गई। विधायक विवेक वर्मा, देवस्वरूप पटेल, ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार शर्मा, शरद पाल, शेखर शुक्ला ने किया तिरंगा यात्रा में टिकरी मंडल अध्यक्ष हरिशंकर श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, नगर सनी पटेल, लीलाधर पटेल, संगम बाजपेई, राजेश कुमार गुप्ता, बीसलपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष सनी पटेल, राजेंद्र प्रसाद मौर्य आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...