पीलीभीत, फरवरी 4 -- बीसलपुर। पीलीभीत-शाहजहांपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह कोहरे की वजह से हादसा हो गया। गन्ने से भरी बैलगाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में नसरूल्लापुर गांव के किसान हरीश (35) की मौके पर ही मौत हो गई। बैलगाड़ी में बंधे एक बैल की भी दुर्घटना में जान चली गई। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरूल्लापुर के किसान हरीश मंगलवार सुबह खेत से गन्ना भरकर बैलगाड़ी से चीनी मिल जा रहे थे। पीलीभीत-शाहजहांपुर हाईवे कोहरे में तेज रफ्तार ट्रक ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। दृश्यता कम होने की वजह से हादसा हुआ। किसान हरीश की हादसे में जान चली गई। एक बैल ने भी दम तोड़ दिया। घटना से मृतक किसान के परिवार में मातम छा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.