पीलीभीत, अक्टूबर 11 -- बीसलपुर। किसानों को अपना सरकारी मूल्य पर धान बेचने के लिए इधर उधर न भटकना पड़े इसके लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति में आरएफसी समेत अलग अलग संस्थाओं के 32 धान क्रय केंद्र एक अक्टूबर से संचालित कर दिए गए हैं। अब धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। बीसलपुर मंडी समिति में 32 सरकारी धान क्रय केंद्र संचालित हैं। वारिस होने के कारण किसान का धान भीग गया और मंडी में लगे क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ था, लेकिन अब क्रय केंद्रों पर धान की आवक शुरू होते ही किसानों का धान खरीदा जाने लगा है। जिसके कारण किसानों ने राहत की सांस ली है हालांकि अभी कुछ संस्थाओं के क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शून्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.