पीलीभीत, मार्च 10 -- किसान की ट्रैक्टर ट्राली टकराने के बाद बीसलपुर में हुए बवाल और पथराव के मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमा पुलिस की ओर से पथराव करने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज कराया गया है। दूसरा मुकदमा पिटाई से घायल हुए ट्रैक्टर चालक की तहरीर पर दूसरे समुदाय के लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया है। पुलिस पथराव करने वाले युवकों के बारे में जानकारी कर रही है। कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम गुलेंदागोटिया निवासी किसान भजनलाल अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर गन्ना तुलवाने के लिए बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल में शनिवार रात आया था। चीनी मिल के समीप मोहम्मद रिजवान नाम के युवक के धर्म कांटे पर किसान अपनी ट्रैक्टर ट्राली मोड़ रहा था। तभी अचानक ट्राली वहां खड़े एक वाहन में लग गई। जिस पर रिजवान ने अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर स्वामी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.