नई दिल्ली, फरवरी 13 -- बिहार के कटिहार में मनिहारी थानाक्षेत्र के घटना मनोहरपुर पंचायत के किस्मत मिर्जातपुर वार्ड आठ में झोलाछाप डाक्टर ने संपत्ति विवाद में पत्नी का गला दबाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर ग्रामीणों से घटना की पूरी जानकारी ली। बीवी की जमीन और गहनों की लालच में झोला छाप ने उससे दूसरी शादी की। मृतका के तीन पति मर चुके थे। एसडीपीओ ने बताया कि पति फरीरूद्दीन ने जमीन के लिए अपनी पत्नी जहानुर (42) का गला दबाकर हत्या कर दिया है। पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है। घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। हत्यारे पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। मृतका शव ...