अलीगढ़, अगस्त 5 -- यूपी के अलीगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपनी पति की बेहरमी से हत्या करवा दी। पहले हाथ-पैर बंधवाकर पेट फड़वाया फिर शव को तेजाब से जलवा दिया। इसके बाद कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के ईंट-भट्टी के पास शव फेंक दिया। उधर, पुलिस ने मामले का खुलासा कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकी प्रेमी की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। ये छर्रा क्षेत्र के गांव धनसारी का है। यहां रहने वाला युसुफ खां 29 जुलाई को सुबह आठ बजे अनाज मंडी में काम करने गया था। वापस न आने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को ढोलना क्षेत्र में सिरोली गांव के समीप बंद पड़े ईंट भट्टा पर शनिवार को युसुफ का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। इस पर मृतक के पिता भूरे खान और भाई ने मृतक के शरीर पर पहने कपड़े, चप्पल, काले गमछा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.