अमरोहा, जनवरी 9 -- नौगावां सादात, संवाददाता। रामगंगा पोषक नहर पर बना बीलना पुल अमरोहा, बिजनौर और मुरादाबाद समेत तीन जिलों से होकर गुजरने वाले वाहनों के बढ़ते दबाव से अब जवाब देने लगा है। करीब 60 साल पुराने जर्जर हाल पुल का मुद्दा हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने बीते दिनों प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने पुल की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब शासन ने करीब 43 फीट लंबे पुल की मरम्मत के लिए 86 लाख रुपये की धनराशि से मंजूरी दे दी है। कस्बे से करीब एक किमी आगे अमरोहा-बिजनौर रोड पर क्षेत्र के गांव बीलना में रामगंगा पोषक नहर पर बने पुल पर दिन-रात हल्के-भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। देखभाल की कमी और वाहनों के बढ़ते दबाव से करीब 60 साल पुराने पुल की दुर्दशा हो गई है। पुल के दोनों तरफ के जर्जर हाल पिलर में से कई गिराऊ हालत में हैं।...