सिमडेगा, जनवरी 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुपर लीग टूर्नामेंट डिविजन बी का गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता का फाईनल मैच आरके क्रिकेट क्लब और बीरू क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें आरके क्रिकेट क्लब ने 72 रन से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरके क्रिकेट क्लब ने 24.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 183 रन बनाई। जवाबी पारी खेलते हुए बीरू क्रिकेट क्लब 27 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआईट हो गई। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित डीएसओ मनोज कुमार, सदर सीओ इम्तियाज अहमद, प्रमुख विपिन पंकज मिंज ने विजेता टीम को 15000 रु की नगद राशि, ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 11000 रुपए नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर मैन ऑफ द मैच गुल हसन, बेस्ट बैट्समैन और मैन...