कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बीरु यादव उर्फ बीरेंद्र यादव ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मतदाताओं से समर्थन की अपील की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है, जिसके विश्वास पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.