उरई, जनवरी 12 -- उरई। जिले में आए नोडल अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने मेडिकल कॉलेज परिसर में 20.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं मानकों का बारीकी से परीक्षण किया।कमियां मिलने पर कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्यों में फिनिशिंग संतोषजनक न पाए जाने तथा बीम में विद्युत फिटिंग हेतु कटर से कट लगाए जाने पर कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीम जैसे संरचनात्मक भागों में किसी भी प्रकार की कटाई नियमों के विरुद्ध है और इससे भवन की मजबूती प्रभावित हो सकती है। इस गंभीर लापरवाही पर उन्होंने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को कड़ी चेतावनी दी और निर्देश दिए कि निर्माण कार्य स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.