बिजनौर, जनवरी 5 -- शहर कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से मृतकों की बीमा धनराशि हड़पने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि गिरोह ने जिले में कई मामलों में करीब 32 लाख 10 हजार रुपये की बीमा राशि हड़प ली थी। रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एएसपी सिटी डा. केजी सिंह ने बताया कि 03 जनवरी को कई पीड़ितों की तहरीर पर थाना कोतवाली शहर में चार मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिले में कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से बीमा कराकर बीमा की धनराशि हड़पने की चांदपुर में दो, स्योहारा में एक, कोतवाली देहात में एक व शहर कोतवाली में चार मामले सामने आए। जिसमें 32 लाख की ठगी की गई थी। जिसका सरगना नवाब अली पुत्र फकीरा निवासी ग्राम पेली थाना मंडी धनौरा अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.