बिहारशरीफ, सितम्बर 10 -- बीमिम्स पावापुरी में तीसरे दिन भी नर्सों की हड़ताल जारी पुरानी पेंशन बहाली और सेवा शर्तों में सुधार की कर रहीं मांग पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बीमिम्स) पावापुरी में ए-ग्रेड नर्सों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्था चरमराने लगी है और मरीजों को परेशानी होने लगी है। हड़ताल का असर अब अस्पताल में साफ दिखने लगा है। इससे ओपीडी और वार्ड दोनों प्रभावित हैं। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। परिजनों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है। कहा कि अगर आंदोलन और लंबा खिंचा, तो गंभीर मरीजों की जान पर खतरा हो सकता है। धरना पर बैठीं नर्स रश्मि कुमारी, अमिता कुमारी, अंजू कुमारी, सोनम कुमारी व अन्य ने कहा कि उनकी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.