महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बीमा पॉलिसी का भुगतान दिलाने का झांसा देकर एक सहायक अध्यापक से 13.77 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व बैंक उप प्रबंधक व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम लखिमा थरूआ निवासी दृगेश कुमार पटेल ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि शास्त्रीनगर निवासी अंकित राव पूर्व में एक्सिस बैंक शाखा में उप प्रबंधक रह चुका है। उसने मैक्स लाइफ की पॉलिसी परिपक्व होने का झांसा देकर आधार, पैन, बांड व ब्लैंक चेक ले लिया। आरोप है कि मोबाइल से ओटीपी प्राप्त कर धोखाधड़ी से खाते से धनराशि ट्रांसफर की गई। 2.10 लाख रुपये का पर्सनल लोन भी करा लिया गया। पीड़ित के अनुसार 3.70 लाख रुपये नकद भी जमा कराए गए। एसबीआई खाते से भी ऑनलाइन व चेक के म...