प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- बनी तेरहमील, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय स्टेट बैंक, सैफाबाद शाखा की ओर से संतोष कुमार गुप्ता को 11 लाख रुपये का चेक दिया गया। यह चेक बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार पांडे, शाखा प्रबंधक राणा अनुज कुमार सिंह एवं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के एरिया मैनेजर पवन कुमार चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से सौंपा। बता दें कि संतोष कुमार गुप्ता ने अपनी पत्नी के नाम से एसबीआई की बीमा पॉलिसी ली थी। दुर्भाग्यवश, उनकी पत्नी का आकस्मिक दुर्घटना में निधन हो गया था। पॉलिसी की शर्तों के अनुसार, बीमा दावा स्वीकृत होने पर बैंक के माध्यम से Rs.11 लाख की बीमित राशि का भुगतान किया गया। इस दौरान बैंक के रोकड़ अधिकारी अमन कुमार, पियूष सिंह, मोहम्मद सन्ने, जंग बहादुर सिंह, अजय कुमार, सलमान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...